नेशनल डेस्कः लड़की ने नो पार्किंग एरिया में अपनी स्कूटी खड़ी की थी जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो युवती अधिकारियों पर ही अपना रौब झाड़ने लग गई । वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो लड़की से आराम से बात की लेकिन वो बहसबाजी पर उतर आई तो महिला S | ने उसे वहीं पर एक थप्पड़ जड़ दिया ।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । मामला कर्नाटक के मांडया शहर का है । एक लड़की ने अपनी स्कूटी नो पार्किंग एरिया में खड़ी की थी । पुलिस ने जैसे ही स्कूटी को सीज करने की कार्रवाई शुरू की तो लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी । लड़की अपनी स्कूटी छोड़ने को तैयार नहीं थी । लड़की का कहना था कि पुलिस उससे जुर्माना ले सकती है लेकिन स्कूटी को सीज नहीं कर सकती
पुलिसकर्मी जैसे ही स्कूटी लेकर जाने लगता है तो लड़की अपनी स्कूटी पर चढ़कर बैठ जाती है और तेज आवाज़ में पुलिसवालों पर चिल्लाने लगती है ।
कहासुनी के बीच लड़की बीच - बीच में किसी को फोन लगाती भी नजर आई । एक महिलाकर्मी लड़की को स्कूटी से हटाती है तो वह उनसे भी उलझती दिखी । आसापास के खड़े लोग भी लड़की को समझाते हैं लेकिन वो मानने को तैयारी नहीं होती । लड़की का गुस्सा और भड़क जाता है और वह महिला पुलिसकर्मी पर भड़कती दिखी , इस पर वहां मौजूद एक और महिलाकर्मी लड़की को जोरदार तमाचा मारती है लेकिन वो टस से मस नहीं होती है । लड़की के पास हेलमेट भी नहीं दिख रहा था । तभी महिलाकर्मी लड़की खींच कर स्कूटी से दूर करती है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया । हालांकि लड़की की कम उम्र को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उससे पर आगे कोई कार्रवाई की और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।




0 Comments