छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन से दर्दनाक मामला सामने आया है . शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक परिवार के पांच सदस्यों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई .
पिता और पुत्र जहां फांसी के फंदे पर झूलते मिले , वहीं , घर से 50 मीटर की दूरी पर पैरा वट में मां एवं दो बेटियों के जली हुई अवस्था में डेड बॉडी बरामद की गई .
फिलहाल दुर्ग पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच की जा रही है .
एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है . मृतकों की पहचान राम बृज गायकवाड़ ( 52 ) , संजू गायकवाड़ ( 24 वर्ष ) , जानकी बाई ( 47 ) , दुर्गा गायकवाड़ ( 28 ) , ज्योति गायकवाड़ ( 22 वर्ष ) के रूप में हुई है .
वहीं , सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे . पुलिस के मुताबिक , मृतक का घर गांव से बाहर 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और गांव वालों से बहुत ज्यादा संपर्क नहीं रहता था . पाटन में इससे पहले भी ग्राम खुड़मुड़ा थाना अमलेश्वर में एक ही परिवार की 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया था .



0 Comments