पीएम नरेंद्र मोदी रविवार ( 7 माच ) को ' जनऔषधि दिवस ' ( Janaushadhi Diwas ) के मौके पर 7500 वें जनऔषधि केंद्र को देश को समर्पित करेंगे . पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे देश को समर्पित करेंगे . इस दौरान वे लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे . बता दें कि रविवार को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करने वाले हैं . पीएम मोदी ने शनिवार रात जनऔषधि दिवस को लेकर ट्वीट किया .
इस ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा , " देश के जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है . ' जनऔषधि दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7500 वें ' जनऔषधि केंद्र ' को राष्ट्र को समर्पित करूंगा . इस मौके पर लाभार्थियों से भी संवाद करूंगा . " बता दें कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे . साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार भी देंगे . इस मौके पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी मौजूद रहेंगे .
इस कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल के लिए रवाना होंगे . वह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे . बीजेपी का दावा है कि इस रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे . गौरतलब है कि बंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पीएम मोदी रविवार को अपनी पहली मेगा चुनावी रैली का आगाज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान से करने वाले हैं . बीजेपी इस रैली जरिए शक्ति प्रदर्शन करने वाली है .
बीजेपी का कहना है कि बंगाल के कोने - कोने से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार से ही कोलकाता पहुंचने लगे हैं
.पीएम मोदी की रैली में पहुंचने के लिए वाहन के इंतजाम किए गए हैं . इस रैली की तैयारी पिछले महीने से चल रही है .



0 Comments