अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 1995 में लागू किए गए ईरान संबंधी राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति को एक वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा की है । यह एक प्रकार का कानूनी आधार है जिसके तहत ईरान पर परमाणु हथियारों तथा आतंकी संगठनों का समर्थन करने के चलते कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए जाते हैं ।
व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति कार्यालय से जारी वक्तव्य के मुताबिक , ईरान के संबंध में राष्ट्रीय आपातकाल अधिनियम की धारा 202 डी के अंतर्गत 15 मार्च 1995 को लागू आपात स्थिति को 15 मार्च 2021 से आगे एक वर्ष तक बढ़ाया जा रहा है ।
बाइडन ने कहा कि ईरान की गतिविधियां और उसकी नीतियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा , विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं । उन्होंने ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने के अलावा आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने का भी आरोप लगाया ।



0 Comments