नई दिल्ली . अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी ) ने बुधवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल ( ICC World Test Championship Final ) की जगह का ऐलान किया . आईसीसी की जानकारी के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC ) का फाइनल 18 से 22 जून के बीच साउथैप्टन में हैंपशर बाउल में जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा .

 पहले फाइनल का आयोजन लॉर्ड्स में होने की संभावना थी लेकिन आईसीसी बोर्ड और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने कोविड -19 के संभावित जोखिम को कम से कम करके इसका सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिये स्थान बदलने का फैसला किया . आईसीसी ने बयान में कहा , ' हैंपशर बाउल का चयन करने में आईसीसी ने 2020 की गर्मियों में जैव सुरक्षित वातावरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन करने के ईसीबी के अनुभव का इस्तेमाल किया . 

इसमें कहा गया है , ' यह स्थल खेल और अभ्यास की विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराता है और यहां दोनों टीमों को तैयारियों के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित माहौल मिलेगा . 

फाइनल को देखने फैंस जाएंगे स्टेडियम ? आईसीसी ने कहा , ' अगर ब्रिटिश सरकार कोविड -19 लॉकडाउन में ढील को पूर्व योजना के अनुसार आगे बढ़ाती है तो फिर हैंपशर बाउल में फाइनल देखने के लिये सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है . न्यूजीलैंड फाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी . भारत ने शनिवार को खत्म हुई चार मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी . India vs England : जोस बटलर ने भारतीय टीम को बताया टी 20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार बता दें बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने दो दिन पहले ही बता दिया था कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स की जगह साउथैप्टन में होगा . दरअसल साउथैप्टन में मैदान के साथ होटल भी है . वहां खिलाड़ी कोरोना वायरस से ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं . सौरव गांगुली ने कहा था कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखने साउथैप्टन जरूर जाएंगे .