त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है . त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मोर्या से मुलाकात की उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा . राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मुलकात के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया . भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) में विधायकों कुछ मंत्रियों में नाराजगी के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है . इन नेताओं की नाराजगी जाहिर करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संकट जारी था . इसके बाद से ही केंद्रीय नेतृत्व इस मसले पर मंथन कर रहा था . तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद से छुट्टी हो सकती है .


इस्तीफा देने के बाद बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत -4 साल में सिर्फ 9 दिन शेष रह गए

 इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं . चार वर्षों से पार्टी ने मुझे सीएम के रूप में सेवा का मौका दिया . मैं कभी सोच नहीं सकता था कि मैं कभी सीएम बन सकता हूं लेकिन बीजेपी ने मुझे सेवा करने का मौका दिया . त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने मुझे चार साल तक इस राज्य की सेवा करने का सुनहरा अवसर दिया . मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा मौका मिलेगा . पार्टी ने अब निर्णय लिया है कि सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर अब किसी को दिया जाना चाहिए . सीएम के रूप में मुझे चार वर्ष में 9 दिन कम रह गए हैं .


उत्तराखंड के नए सीएम का बुधवार को होगा ऐलान , सस्पेंस बरकरार 


बुधवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बुधवार को होगा . इसको लेकर राज्य में सियासी उथल - पुथल मची हुई है . सूत्रों के अनुसार , सीएम रावत ने पहली बार विधायक बनने वाले धन सिंह रावत का नाम अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया है . यही वजह है कि धन सिंह रावत को आनन - फानन में देहरादून बुलाया गया है . इसके अलावा राज्य में एक डिप्टी सीएम भी होगा . इस पद के लिए पुष्कर सिंह धामी का नाम रेस में सबसे आगे है .

 HIGHLIGHTS 


मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं - रावत • चार वर्षों से पार्टी ने मुझे सीएम के रूप में सेवा का मौका दिया - रावत बुधवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बुधवार को होगा . .