इंदौर : शिवराज सरकार के राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है । बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे है । वहीं इंदौर से कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले की भी पुष्टि हुई है । खबर है कि यहां से करीब 100 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे । जिसमें से 6 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए गए है । सीएम ने बुलाई समीक्षा बैठक राज्य में कोरोना के नए स्ट्रेन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शुक्रवार को देर शाम को समीक्षा बैठक की । बैठक के बाद सीएम ने साफतौर पर कहा कि यदि कोरोना के मामले कम नहीं हुए तो 8 मार्च से नाइट कयूं लगा दिया जाएगा । वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त आदेश दिया है कि महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य है , साथ ही स्कूल , कॉलेजों में भी सभी को मास्क लगाना जरूरी है ।
रोको टोको अभियान वहीं इस बारे में इंदौर के सभागायुक्त पवन शर्मा ने जानकारी दी है । उन्होंने बताया , " इंदौर में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं । कुछ दिन पहले ही हमने करीब 100 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे । इन सभी की रिपोर्ट हमें आज मिल गई है । भेजे गए सैंपल में से 6 सैंपल में कोरोना का यूके वाला स्ट्रेन पाया गया है । इंदौर प्रशासन ने ' रोको टोको अभियान ' को पूरी ताकत के साथ फिर से शुरू करने का फैसला किया है । इसके तहत लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे में बताया जाएगा । "




0 Comments