पेट्रोल और डीजल की कीमतें का असर हमारी जरूरत की हर चीजों पर पड़ता है . इसलिए हमारा ध्यान पेट्रोल - डीजल की बढ़ती - घटती कीमतों पर टिका रहता है . पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल - डीजल ( Petrol Diesel Price Today ) की कीमतें आसमान छू रही हैं और इनमें लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है . देश के कई शहरों में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है . पिछले कुछ हफ्तों से कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है . दरअसल , तेल कंपनियों की ओर से हर रोज पेट्रोल - डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं . ऐसे में लगातार सातवें दिन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है , क्योंकि आज ( शनिवार ) को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है . पिछले हफ्तों में हर रोज औसतन 20 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी . पिछले सप्ताह शनिवार को ही कीमतों में 25 पैसे तक बढ़ोतरी हुई थी , लेकिन उसके बाद से बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा हआ है . आज भी शनिवार के दिन वाले भाव बरकरार हैं . पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हुई बढ़ोतरी से राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही पेट्रोल की कीमत ने 91 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था . दिल्ली में आज ( शनिवार ) भी पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है . वहीं , डीजल के भाव बढ़कर 81.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं . मुंबई में पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढ़े थे और यहां अब पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 97.57 रुपये है . वहीं , डीजल यहां 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है . दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है . वहीं , मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल तो 100 रुपये के पार पहुंच गया है . इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक , शनिवार को कोलकाता में पेट्रोल के रेट 91.35 रुपये लीटर है . वहीं , डीजल की बात करें तो आज 84.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है . चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे का इजाफा हुआ था और अब यहां पेट्रोल 93.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है .
प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें facit ( Delhi Petrol Price Today ) : 91.17 3547 प्रति लीटर मुंबई ( Mumbai Petrol Price Today ) : 97.57 रुपये प्रति लीटर कोलकाता ( Kolkata Petrol Price Today ) : 91.35 रुपये प्रति लीटर चेन्नई ( Chennai Petrol Price Today ) : 93.11 रुपये प्रति लीटर नोएडा ( Noida Petrol Price Today ) : 89.38 रुपये प्रति लीटर
प्रमुख शहरों में डीजल के दाम Pacott ( Delhi Diesel Price Today ) : 81.47 344 प्रति लीटर मुंबई ( Mumbai Diesel Price Today ) : 88.60 रुपये प्रति लीटर chlachlat ( Kolkata Diesel Price Today ) : 84.35 रुपये प्रति लीटर चेन्नई ( Chennai Diesel Price Today ) : 86.45 रुपये प्रति लीटर नोएडा ( Noida Diesel Price Today ) : 81.91 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल - डीजल के दाम आप अपने शहर में पेट्रोल - डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं . इसके लिए आपको अपने फोन से एक मैसेज करना होता है और पूरी डिटेल आपको अपने फोन पर मिल जाती है . आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें . आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा . हर शहर का कोड अलग - अलग है , जो आपको IOC की वेबसाइट पर मिल जाएगा . आप चाहें तो IOC का मोबाइल ऐप भी इंस्टॉल कर सकते हैं .



0 Comments